भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि क्रिकेट को हर फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है। द्रविड़ ने कहा कि सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट के लिए काफी समय और एक्सपोजर की जरूरत है। वैभव सूर्यवंशी इस बार दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं।
द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के अनावरण के लिए डबलिन में एक इवेंट में क्रिकइन्फो से कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए कुछ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उन्हें भारतीय घरेलू सिस्टम में वापस जाकर रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और अपने रेड-बॉल करियर को आगे बढ़ाने का भी समय मिल रहा है। इस युवा बल्लेबाज को व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "हम सभी टेस्ट क्रिकेट को जिंदा देखना चाहते हैं और आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। हमें वैभव जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है ताकि वे सभी फॉर्मेट खेल सकें।”