टॉप ऑर्डर में बदलाव के बिना वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले: अभिषेक नायर (टॉप ऑर्डर में बदलाव के बिना वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले: अभिषेक नायर)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक है और दोनों टीमें इसे जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेंगी।
भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने मैच जीतने के साथ-साथ यह भी चुनौती है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दें या न दें। सूर्यवंशी को पिछले 4 मैचों में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है।
भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में मौका दिया जाए, लेकिन टॉप ऑर्डर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाए। नायर ने गेंदबाजी में बदलाव की बात कही।