वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा (Image Source: IANS)
अपनी करिश्माई और विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान करने वाले 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत की इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा के जरूरी नियमों का पालन करना है।
सूर्यवंशी के लिए यह प्रोटोकॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) दोनों द्वारा तय की गई अंडर-16 सुरक्षा की सख्त दिशा-निर्देश के मुताबिक है।
नियमों के मुताबिक, सूर्यवंशी को तकनीकी टीम मीटिंग, रणनीति पर चर्चा और मैच के दिन बातचीत के लिए मुख्य भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत है। वह सभी पांच टी20 मैचों के वेन्यू पर अपने कपड़े बदलने के लिए अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे।