वैभव सूर्यवंशी की कहानी अद्भुत, हमारे खिलाफ उनका करिश्माई प्रदर्शन न आए: सैम करन (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार की शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा है कि भारत के साथ सीरीज काफी रोमांचक होगी।
सैम करन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "डरहम में खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका। हम भारत द्वारा दिया गया लक्ष्य हासिल कर सकते थे। मैं उम्मीद करता हूं कि शनिवार को दिन साफ रहेगा और पूरा मैच होगा। बारिश के कारण मैच नहीं होने से दोनों ही टीमें निराश थीं। हमारे सामने 4 मैच हैं। उम्मीद है, सभी मुकाबले रोमांचक होंगे।"
इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चुने जाने को अद्भुत बताया।