T20 Match: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। पहली गेंद पर ही मेजबान टीम ने ब्रायन बेनेट (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बेन करन ने डियन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए टीम के खाते में 19 रन जुटाए, लेकिन महज 32 रन तक जिम्बाब्वे ने अपने 4 विकेट खो दिए।
यहां से रेयान बर्ल ने वेस्ली मधेवेरे (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 32 रन जुटाकर टीम को 64 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद मधेवेरे ने तादिवानाशे मारुमानी के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को किसी तरह शतक के पार पहुंचाया।