अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज निराशाजनक रही। अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सकी और 3-0 से सीरीज हार गई। शनिवार को चेन्नई में हुए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया, जो उनकी टीम के काम नहीं आ सका।
तीसरे वनडे में हार और सीरीज गंवाने के बाद शाहिदी ने कहा, "मुझे लगता है पहले 10 ओवर में, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमने ज्यादा विकेट गंवा दिए जिससे दबाव बढ़ा। मेरी और अजमत की अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन उसके बाद फिर हम अच्छा नहीं कर पाए और लगातार विकेट गंवाए, इसीलिए हम रन बनाने में पीछे रह गए।"
अपने पहले वनडे शतक पर अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, "मैंने 95 मैचों के बाद अपना पहला शतक बनाया। मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अपने देश के लिए बार-बार ऐसा करने की पूरी कोशिश करूंगा।"