ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह उनसे बहुत ज्यादा निराश हैं। वॉर्नर का आरोप है कि कमिंस ने अपने पूर्व साथी उस्मान ख्वाजा को मुसीबत में डाल दिया है।
शुक्रवार को क्रिकेट एनएसडब्ल्यू के सिल्वरवाटर मुख्यालय में 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पैट कमिंस ने सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें केप टाउन में बॉल-टेम्परिंग की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही इसमें उनकी कोई भूमिका थी।
'फॉक्स स्पोर्ट्स' के अनुसार, वॉर्नर ने कहा, "पैट कमिंस आज सुबह (शुक्रवार) पूरी तैयारी के साथ आए थे। मैं अभी भी उस्मान ख्वाजा के साथ खड़ा हूं और उन्होंने अपनी किताब में जो लिखा है, उसका समर्थन करता हूं। यह सच है और मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं। मुझे इस समय उनके लिए बुरा लग रहा है, मुझे लगता है कि आज कप्तान ने उस्मान ख्वाजा को मुसीबत में डाल दिया है, और मैं इस बात से बहुत ज्यादा निराश हूं।"