Duleep Trophy Semifinal: North Zone vs South Zone (Image Source: IANS)
Duleep Trophy Semifinal: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट की लिस्ट ए फॉर्मेट की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण का आगाज बुधवार को हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। पहले ही दिन 22 बल्लेबाजों ने शतक लगाए।
शतक लगाने वाले प्रमुख बल्लेबाजों में मुंबई के लिए रोहित शर्मा, दिल्ली के लिए विराट कोहली, बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी, झारखंड के लिए ईशान किशन, और कर्नाटक के लिए देवदत्त पड्डीकल का नाम प्रमुख है। ओड़िशा के स्वास्तिक समल ने इन सभी बल्लेबाजों से आगे बढ़ते हुए दोहरा शतक लगाया। स्वास्तिक ने सौराष्ट्र के खिलाफ 169 गेंद पर 212 रन की पारी खेली।
विजय हजारे ट्रॉफी में स्वास्तिक की खेली ये चौथी सबसे बड़ी पारी थी। वह संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।