रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर (Image Source: IANS)
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की खास लाइनअप में शामिल हो गए हैं। यह सीजन 17 जुलाई से 8 अगस्त तक खेला जाएगा।
तमिलनाडु का यह क्रिकेटर एलपीएल 2026 में 'कैंडी रॉयल्स' की तरफ से खेलेगा। इस टीम में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन जैसे बड़े विदेशी नाम शामिल हैं, जिन्हें 1 जून को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट से पहले टीम में बनाए रखा गया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके विजय शंकर ने टूर्नामेंट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। विजय शंकर से उम्मीद की जा रही है कि वह कैंडी रॉयल्स की टीम में अपना कीमती अनुभव और संतुलन जोड़ेंगे।