मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar 400 Runs) ने सोविमा के नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले में सोमवार (19 अक्टूबर) को शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सुतार ने 517 गेंदों में नाबाद 400 रन की पारी खेली, जिसमें 46 चौके और 7 छक्के जड़े।
सुतार भारत के दूसरे औऱ दुनिय़ा के दसवें पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले बतौर भारतीय यह कारनामा भाऊसाहेब निंबालकर ने किया था। जिन्होंने दिसंबर 1948 में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 400 रन की पारी खेली खी।
इस पारी के साथ सुतार उस लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिसमें ब्रायन लारा, डॉन ब्रैडमैन जैसे बड़े बनाम हैं। लारा ने साल 1994 में डरहम के खिलाफ वारविकशायर के लिए नॉट आउट 501 रन बनाए थे। उन्होंने अपने करियर में बाद में फिर से 400 रन बना। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में वेस्टइंडीज के लिए नाबाद 400 रन बनाए थे।
Chinmay Sutar becomes only the second Indian to hit 400 in a First Class innings, in just his second match for Mizoram. He joins BB Nimbalkar who scored 443* in 1948 and becomes only the 10th man ever to the feat in FC cricket with a ridiculous 10th wicket stand. #RanjiTrophy
— Lalith Kalidas (@lal__kal) October 19, 2026