वीनू मांकड़ ट्रॉफी: निहाल-केवल का दमदार प्रदर्शन, गुजरात ने झारखंड को 91 रनों से हराया (वीनू मांकड़ ट्रॉफी: निहाल-केवल का दमदार प्रदर्शन, गुजरात ने झारखंड को 91 रनों से हराया)
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में गुजरात अंडर-19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड अंडर-19 को 91 रनों से हराया।
मुकाबले में झारखंड ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। गुजरात की शुरुआत दमदार रही और शौर्य पंचोली और निहाल पटेल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े।
शौर्य ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, निहाल भी अपने शतक से चूक गए और वह 95 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। निहाल ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।