वसीम जाफर ने चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन, चयनित होने पर चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं (वसीम जाफर ने चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन, चयनित होने पर चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं )
अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में चयनकर्ता का एक पद खाली है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है।
वसीम जाफर ने खुद सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए पश्चिम क्षेत्र से अपने आवेदन की पुष्टि की है।
चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई ने जो शर्तें रखी हैं, उनके मुताबिक आवेदक को कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव होना चाहिए। वहीं, मुख्य चयनकर्ता वह बनता है, जो सभी चयनकर्ताओं के बीच भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट खेलने का अनुभव रखता है।