डब्ल्यूसीपीएल: हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ीं (डब्ल्यूसीपीएल: हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ीं )
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) के बाकी मैचों के लिए गत विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। हरलीन, बारबाडोस से जुड़ी पांचवीं विदेशी क्रिकेटर हैं।
हरलीन देओल फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वह सीजन के अंत तक बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए उपलब्ध रहेंगी। वह ट्राइडेंट्स टीम में और गहराई और इंटरनेशनल अनुभव लाएंगी। इस टीम में पहले से ही किरण नवगिरे और पूजा वस्त्रकार हैं।
बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने एक्स पर हरलीन देओल की तस्वीर साझा करते हुए उनका टीम में स्वागत किया है। टीम ने कैप्शन में लिखा, 'आपका हमारी टीम में स्वागत है।'