भारत ने वेस्टइंडीज को रविवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। जीत के बाद ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
भारतीय गेंदबाज 224 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे और वेस्टइंडीज को 7 विकेट खोकर 209 रनों के स्कोर पर रोका। वेस्टइंडीज के इस दौरे पर यह पहला मौका रहा, जब रनों का पीछा करते हुए दोनों में से किसी टीम को हार का सामना करना पड़ा। नीतीश ने बल्ले से 21 रनों का योगदान दिया, जबकि गेंदबाजी में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया।
नीतीश ने कहा कि टीम इस बात से खुश है कि गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में अपने प्लान पर अच्छी तरह अमल किया। 224 रनों का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने रनों की गति को कंट्रोल में रखा और डेथ ओवरों में अच्छी यॉर्कर फेंकी, जिससे वेस्टइंडीज लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।