हम जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए, विश्व कप के लिए तैयार हैं: हरमनप्रीत कौर (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दी। तीसरे मैच में एक समय बेहतर स्थिति में गोने के बावजूद मिली हार से भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद निराश नजर आईं।
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए बस एक और विकेट लेना था। मुझे लगता है कि हम गेम में थे। हमें शुरू में तीन विकेट मिले, और हम बस एक और विकेट के बारे में सोच रहे थे, लेकिन क्योंकि वे दोनों बहुत अच्छा खेले, उन्होंने हमसे गेम छीन लिया।"
तीसरे मैच में हार और सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भी भारतीय कप्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक नजर आईं।