इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने गुरुवार को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार की निराशा को हम पीछे छोड़ चुके हैं। टीम शुक्रवार से लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक पहले महिला टेस्ट मैच के लिए तैयार है।
साइवर-ब्रंट मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कुछ निराशा है। अब यहां होने की अच्छी बात यह है कि यह फॉर्मेट में बदलाव है और टी20 क्रिकेट से यह बिल्कुल अलग है। हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं जो बहुत अच्छी ऊर्जा भी लाए हैं। मुझे यकीन है कि फाइनल की निराशा ने बहुत से लोगों को नहीं छोड़ा होगा, लेकिन हम यहां लॉर्ड्स में ऐसे खास सप्ताह का इंतजार कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है, जिसका हमने बचपन में सपना देखा था। एक महिला क्रिकेटर होने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।"
एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और मैडी विलियर्स के टेस्ट डेब्यू की उम्मीद के साथ, नैट ने अपनी टीम को एक मजबूत भारतीय लाइन-अप के खिलाफ चार दिन के मुश्किल मैच में खेलने की चुनौतियों के बारे में चेतावनी दी।