West Indies: वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में रविवार को भारत के खिलाफ 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। हार के बाद कैरेबियाई टीम के कप्तान शाई होप ने माना कि टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।
मैच के बाद होप ने कहा, "ऐसी कई बातें हैं जिन पर आप उंगली उठा सकते हैं। हालांकि, क्रिकेट मैचों में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है। एक जीतने वाली टीम के तौर पर आप कुछ खास पलों को चुन सकते हैं। शायद गेंदबाजी में हम और बेहतर कर सकते थे और हमने कुछ बाउंड्री भी जाने दीं। मेरा मानना है कि जिस तरह से हम गेम में वापस आए, वह वाकई तारीफ के काबिल था। शुरुआत से ही, अगर आप उस पार्टनरशिप को देखें, तो वह बहुत खतरनाक थी, लेकिन रोस्टन की बदौलत हमें कुछ विकेट मिले और हमने मैच पर पकड़ बनाई।"