धोनी की सलाह के बिना हम कुछ नहीं करते, जहीर के सीएसके का हेड कोच बनने पर बोले केएस विश्वनाथन (धोनी की सलाह के बिना हम कुछ नहीं करते, जहीर के सीएसके का हेड कोच बनने पर बोले केएस विश्वनाथन)
चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।
सीएसके के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान की नियुक्ति पर टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने आईएएनएस से कहा, "मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। हम जहीर खान को उनके अनुभव के आधार पर हेड कोच बनाना चाहते थे। उन्होंने आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। हमें लगा कि वह एक अच्छा विकल्प होंगे और हमने उनके नाम को अंतिम रूप दिया।"
जहीर के चयन में एमएस धोनी की भूमिका पर विश्वनाथन ने कहा, "निश्चित रूप से, जब यह फैसला लिया गया तो वह इसका हिस्सा थे। उनकी सलाह के बिना, हम कुछ नहीं करते।"