'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। जीटी की लगातार पांचवी जीत थी और इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। जीटी कप्तान ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हमें पता था कि इस विकेट पर 170 का स्कोर मुश्किल होने वाला था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने मैच से पहले गेंदबाजी को लेकर योजना बनाई थी और उसे पूरी तरह कार्यान्वित करने में सफल रहे। हम पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।"
साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की तारीफ करते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके बिना 170 तक पहुंचना मुश्किल था।"