हमने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत ली है, तीसरा टी20 मैच भी जीतेंगे: राजीव शुक्ला (हमने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत ली है, तीसरा टी20 मैच भी जीतेंगे: राजीव शुक्ला)
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और सांसद राजीव शुक्ला ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में 'क्लीन स्वीप' करेगी। दोनों देशों के बीच गुरुवार को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है।
बुधवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राजीव शुक्ला ने 'आईएएनएस' से कहा, "सीरीज बहुत अच्छी चल रही है। हमने पहले ही सीरीज जीत ली है और हम तीसरा मैच भी जीतेंगे।"
टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। अब तीसरा मैच एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।