New Chandigarh: पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने कहा है कि टीम ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, बावजूद इसके वह लगातार जीत दर्ज करने में सफल हो रहे हैं। आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया।
सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एसआरएच के खिलाफ यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है।मैच के बाद हैडिन ने कहा कि टीम अभी पूरी तरह से संतुलित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभाग एक साथ पूरी ताकत से नहीं खेले, लेकिन फिर भी टीम को अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। उनका मानना है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, टीम और बेहतर खेल दिखाएगी।