Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। हालांकि, हार के बावजूद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का बचाव किया है।
फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फ्लेमिंग का मानना है कि यह टीम अभी बन रही है और आने वाले समय में मजबूत होगी।
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास सचमुच बहुत अच्छी प्रतिभा है। इस सीजन में पांच या छह नए खिलाड़ियों ने शुरुआत की है, लेकिन हमें लगता है कि भविष्य में उनका महत्व बहुत अधिक होगा।"