Indian Premier League: 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। फैंस की मांग है कि इस किशोर बल्लेबाज को भारतीय सीनियर टीम में जल्द मौका मिले। बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला के अनुसार, वैभव के चयन को सेलेक्टर्स पर छोड़ देना चाहिए।
आईपीएल 2026 के 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 'ऑरेंज कैप' अपने नाम की। 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' वैभव आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 72 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले। फैंस चाहते हैं कि वैभव को जल्द भारतीय टीम में स्थान मिले। इस पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "वैभव के चयन को हमें सेलेक्टर्स पर छोड़ देना चाहिए। चयनकर्ता निश्चित रूप से सही समय पर इस लेकर फैसला लेंगे।"