हम जीत के काफी करीब थे, इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद बोले भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम के कप्तान ध (Image Source: IANS)
इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज खेलकर शुक्रवार को भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम स्वदेश लौटी। भारत ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी और सीरीज का अंत 3-4 पर किया। दौरे से लौटने के बाद कप्तान धीरज ने कहा कि टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और वह इस बार सीरीज जीतने के बेहद करीब थे।
धीरज ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि सीरीज काफी रोमांच रही और भारतीय टीम जीत के बेहद करीब थी।
उन्होंने कहा कि टीम और सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से खुश हैं। कप्तान ने इंटरनेशनल लेवल पर सीरीज खेलने और हर तरह की सुविधाएं मिलने का श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दिया।