डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन में हम अपनी कमियां दूर करेंगे: आरसीबी हेड कोच रंगराजन (डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन में हम अपनी कमियां दूर करेंगे: आरसीबी हेड कोच रंगराजन )
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन का इस्तेमाल अपनी टीम की कमियों को खत्म करने के लिए करेगी। हेड कोच मलोलन रंगराजन ने कहा कि आरसीबी अगले सीजन में अपने खिताब को डिफेंडिंग करने और तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश करेगी।
आरसीबी अपने पर्स में 1.15 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी और उसे पांच स्लॉट भरने होंगे।
रंगराजन ने डब्ल्यूपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा एक वीडियो में कहा, "आप देखते हैं कि आपने पिछले साल लीग में क्या अच्छा किया था, आप यह समझने की कोशिश करते हैं कि पिछले साल लीग कैसे डेवलप हुई है और आपको अपनी टीम में कमियां मिलती हैं और आप लगातार सुधार करने की कोशिश करते हैं। इसकी प्रक्रिया जारी है।"