क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बुधवार को अनुभवी कोच बॉब कार्टर को एक वर्ष के अनुबंध पर टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है।
बॉब कार्टर ने आधिकारिक तौर पर 1 सितंबर को अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के पुरुष, महिला और आयु वर्ग के विकास कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। उनके पहले प्रमुख कार्य के तहत इस महीने के अंत में सभी छह फर्स्ट क्लास क्षेत्रों, बारबाडोस, गुयाना, जमैका, त्रिनिदाद और टोबैगो, लीवार्ड आइलैंड्स और विंडवर्ड आइलैंड्स का दौरा शामिल है। इस दौरान वह खिलाड़ियों और स्थानीय कोचों के साथ सीधे संवाद करते हुए बल्लेबाजी के तकनीकी स्तर को मजबूत करने पर काम करेंगे।
यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब वेस्टइंडीज एक व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर की तैयारी कर रहा है, जिसमें फरवरी और मार्च 2027 में होने वाला पुरुषों का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर भी शामिल है।