वेस्टइंडीज के दिग्गज और क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन (Image Source: IANS)
क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजली दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक्स पर लिखा, "एक शानदार पारी खत्म हो गई है। हमारे दिलों में, अभी और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स।"
28 जुलाई 1936 को ब्रिजटाउन, बारबडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और कलाई के स्पिन गेंदबाज थे।