Mumbai: ICC Men's T20 World Cup 2026- Zimbabwe vs West Indies (Image Source: IANS)
T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 17 जून 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवरों में 218/5 का स्कोर बनाया था। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ चार बार 200 का आंकड़ा छुआ है। यह टीम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 205/6 का स्कोर बनाने के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 रन बना चुकी है।
वेस्टइंडीज ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ जो स्कोर बनाया, वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मामले में श्रीलंकाई टीम शीर्ष पर है, जिसने 14 सितंबर 2007 को केन्या के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे।