वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से जुड़ा है मा (Image Source: IANS)
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर-रेट की वजह से मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने इस गलती को और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। इस वजह से मामले पर आईसीसी द्वारा कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।
आईसीसी के बयान में कहा गया है कि यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य रियोन किंग ने लगाया। उन्होंने पाया कि समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी मेजबान टीम अपने लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई थी। मैदान पर मौजूद अंपायर लॉरेन एगेनबैग और कैंडिस ला बोर्डे, तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर मारिया एबॉट ने यह आरोप लगाया था।