WI-W vs ZIM-W: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज विमेंस की 8 विकेट से दमदार जीत, T20I सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप (WI-W vs ZIM-W: जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज में दिया 3-0 से 'क्लीन स्वीप')
WI-W vs ZIM-W: वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' कर लिया है।
हरारे में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए। केलिस न्धलोवु ने बेलोवेड बीजा के साथ 22 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। बीजा 16 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद केलिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने चिएड्जा धुरुरू (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में इतने ही रन की साझेदारी करते हुए टीम को 79 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद केलिस ने क्रिस्टीन मुतासा के साथ पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन जोड़े।