T20 World Cup Cricket Match: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। भारत की हार के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले ही मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो पर कहा था कि भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मुश्किल हो भी गया है। इसलिए मैच के बाद आमिर जब टीवी शो में पहुंचे तो उन्हें एंकर ने 'ज्योतिषी' कहा। आमिर अपने लिए यह संबोधन सुनकर काफी हंसे।
एंकर ने कहा, "जो काम हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही है, वह हमारे विशेषज्ञ लाहौर स्टूडियों में बैठकर कर रहे हैं। आमिर आप ज्योतिषी हैं।"