आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। इस बीच, वैभव ने विराट कोहली संग आईपीएल में हुई मुलाकात के बारे में बताया।
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वैभव सूर्यवंशी का एक इंटरव्यू पोस्ट किया है। इंटरव्यू के दौरान वैभव ने कोहली संग हुई बातचीत को लेकर कहा, "मैं आपको सच बताऊं जब विराट कोहली ने कंधे पर हाथ रखा, मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं। जब ऑरेंज कैप मुझे नहीं मिली थी, तो मैं वही कैप पहनता था, जिस पर उन्होंने साइन किया था। जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मेरे से बातचीत कर रहे थे, तो मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रहा हूं।"