Gujarat Titans: 21 वर्षीय दानिश मालेवार ने सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया। भले ही अपने डेब्यू मैच में मालेवार महज 2 ही रन बना सके, लेकिन निश्चित रूप से वह अगले मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।
8 अक्टूबर 2023 को नागपुर में जन्मे दानिश दाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं। रेड बॉल क्रिकेट में अपनी निरंतरता और छोटे फॉर्मेट में आक्रामक इरादों के लिए पहचाने जाने वाले मालेवार को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा था।
दानिश मालेवार की यात्रा सिटी जिमखाना एकेडमी में कोच स्वरूपराज श्रीवास्तव और नितिन गावंडे की देखरेख में शुरू हुई। सिर्फ 7 साल की उम्र में एकेडमी से जुड़ने वाले मालेवार अपने अनुशासन और दृढ़ संकल्प के कारण जल्द ही सभी की नजरों में आने लगे। 12 साल की उम्र तक, वह विदर्भ की अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व करने लगे थे।