India Vs Pakistan: Asia Cup 2025 (Image Source: IANS)
India Vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से संपर्क किया था और उनसे बल्ला लेने की गुजारिश की थी। अभिषेक का मानना था कि शुभमन का बैट उन्हें फॉर्म में वापसी दिलाने में मदद कर सकता है।
अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ हुई बातचीत का जिक्र हाल ही में दिल्ली में बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स में किया था।
अभिषेक ने कहा कि तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद मैंने उसे मैसेज किया कि इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए, बल्ला दे दे। यह सिर्फ मजाक नहीं था बल्कि इससे उन्हें मानसिक रूप से फॉर्म में लौटने की प्रेरणा भी मिली।