पत्नी की बीमारी ने क्रिकेट और जिंदगी को लेकर बदला नजरिया: ब्लेयर टिकनर (पत्नी की बीमारी ने क्रिकेट और जिंदगी को लेकर बदला नजरिया: ब्लेयर टिकनर )
भारत के खिलाफ बुधवार को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने सुर्खियां बटोरी थीं। आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिकनर ने 23 गेंदों पर 34 रन बनाए थे, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। टिकनर ने जिंदगी और क्रिकेट पर अपने नजरिए को साझा किया है।
टिकनर को अपनी पत्नी सारा क्रिसमस के ल्यूकेमिया से ग्रस्त होने का पता अप्रैल 2024 में चला था। इसके बाद 8 महीने तक कैंसर का उनका इलाज चला था। टिकनर की पत्नी अब स्वस्थ हैं। पत्नी की बीमारी और ठीक होने के बाद टिकनर का क्रिकेट और जिंदगी को लेकर सोच बदली है।
टिकनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। सारा और मेरा परिवार इन सबसे गुजरे हैं। मैं बस अब अपने क्रिकेट का मजा लेने की कोशिश कर रहा हूं और शायद मैं थोड़ा और खुद को जी रहा हूं।"