एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के गोल्ड मेडल जीतने पर वीवीएस लक्ष्मण (Nisshin: Asian Games 2026 - India vs Pakistan Cricket Final)
VVS Laxman on Team India Asian Games Gold: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत लौटने पर टूर्नामेंट में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी निभाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने टीम के जज्बे और चैंपियन वाली सोच की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया।
भारत ने फाइनल में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लक्ष्मण ने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरी थी।