महिला खिलाड़ी पुरुषों की तुलना में ज्यादा सीखने की इच्छा रखती हैं: कोच नायर (Image Source: IANS)
विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में 'यूपी वॉरियर्स' 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 ही जीत दर्ज कर सकी थी। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वॉरियर्स ने 2027 सीजन से पहले बेंगलुरु के साई कृष्णन ग्राउंड्स में चार दिन का ट्रेनिंग कैंप शुरू करके अपनी प्री-सीजन तैयारी शुरू कर दी है।
इस कैंप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन हेड कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच सौरभ बांडेकर, मेंटॉर लिसा स्थालेकर और हाल ही में नियुक्त चीफ स्काउट, भारत की पूर्व स्पिनर और चीफ सेलेक्टर नीतू डेविड कर रही हैं।
'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में, नायर ने कैंप के मकसद, चीफ सेलेक्टर के तौर पर नीतू की नियुक्ति, महिला क्रिकेट में हेड कोच के तौर पर अपने पहले साल से मिली सीख और अन्य विषयों पर बात की। मुख्य बातें इस प्रकार हैं:-