Women's Asia Cup: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेटर स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-1 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर 13 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल मैच का टिकट हासिल करना चाहेंगी।
गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे गेंदबाजों को पिच का फायदा मिले। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारी अच्छी यादें जुड़ी हैं। यह आखिरी गेम हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन हम अच्छा खेलना और अपनी योजना को सही ढंग से लागू करना चाहते हैं। हम भारत को कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं।"
वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमने पहले बल्लेबाजी करने के बारे में सोचा था। खुशी है कि हमें मौका मिला। टी20 ऐसा गेम है, जिसमें आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हम उसी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। हम देखेंगे कि पावरप्ले कैसा रहता है और फिर तय करेंगे कि गेम में आगे कैसे खेलना है।"