28 अगस्त से विमेंस एशिया कप की शुरुआत, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच (Image Source: IANS)
एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। भारत और पाकिस्तान को विमेंस एशिया कप 2026 के 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमें 5 सितंबर को 'हाई-वोल्टेज मैच' में आमने-सामने होंगी।
यह विमेंस एशिया कप का छठा संस्करण होगा जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। 'ग्रुप-ए' में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड और हांगकांग (चीन) शामिल हैं, जबकि 'ग्रुप-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को रखा गया है।
प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसका खिताबी मैच 13 सितंबर को आयोजित हागा। सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे।