विमेंस बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स ने हरफनमौला एलिस कैप्सी को अपने साथ जोड़ा (विमेंस बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स ने हरफनमौला एलिस कैप्सी को अपने साथ जोड़ा)
सिडनी सिक्सर्स ने विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 12 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एलिस कैप्सी को अपने साथ जोड़ा है।
फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने पर खुशी जताते हुए कैप्सी ने कहा, "मैं इस सीजन में सिडनी सिक्सर्स से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। डब्ल्यूबीबीएल दुनिया की सबसे अच्छी प्रतियोगिताओं में से एक है और इतनी मजबूत प्रतिष्ठा और इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना वाकई खास है। मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अपना पिछला अनुभव बहुत पसंद आया। मैं वहां वापस लौटने और सिक्सर्स का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।"
बैटिंग ऑलराउंडर कैप्सी ने अपने शानदार करियर में एक और हुनर जोड़ते हुए आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।