ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने प्रज्ञा रावत और सिमरन बहादुर की शतकीय साझेदारी के दम पर रविवार को सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 19 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ राइडर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में जीत का अपना खाता खोल लिया है।
सुपरस्टार्स ने अपना पहला मैच गंवाया था, जिसके बाद अगले मुकाबले में जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि क्वींस लगातार दूसरा मैच गंवाकर चौथे पायदान पर खिसक गई।
अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इस टीम को 12 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज आर्ना डुडेजा के रूप में पहला झटका लग गया था। आर्ना टीम के खाते में सिर्फ 6 रन का योगदान दे सकीं। इसके बाद प्रज्ञा रावत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने वंशिका लीला के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया।