महिला ODI: मैथ्यूज-टेलर ने जड़े शतक, आयरलैंड को 6 विकेट से मात देकर वेस्टइंडीज का सीरीज पर कब्जा (Image Source: IANS)
वेस्टइंडीज की महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ ब्रेडी क्रिकेट क्लब में रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया है।
वेस्टइंडीज ने सीरीज का पहला मैच 9 विकेट से अपने नाम किया था। लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर मेहमान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब तीसरा और अंतिम मैच 15 जुलाई को खेला जाएगा।
उत्तरी आयरलैंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए। मेजबान टीम ने 74 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एमी हंटर ने रेबेका स्टोकेल के साथ चौथे विकेट के लिए 122 गेंदों में 106 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।