SL-W vs PAK-W 3rd ODI: पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर श्रीलंकाई महिला टीम ने 2-1 से जीती सीरीज (Image Source: IANS)
श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मेजबान टीम ने मंगलवार को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।
इससे पहले, पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था, लेकिन श्रीलंका ने अगला मुकाबला जीतकर अंतिम मैच को निर्णायक बना दिया था।
मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में सिर्फ 187 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 10 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। तीनों विकेट दूसरे ओवर में गिरे, जिन्हें चेतना विमुक्ति ने अपने नाम किए।