विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया: स्मृति मंधाना (विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया: स्मृति मंधाना)
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना के मुताबिक घरेलू मैदान पर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब महिला क्रिकेट को काफी सम्मान मिलने लगा है, और खिलाड़ी देश भर में जानी-पहचानी हस्तियां बन गई हैं।
स्मृति ने 'जियोस्टार' से कहा, "एक तरह से देखा जाए तो बहुत कुछ नहीं बदला है, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद पिछले एक साल में महिला क्रिकेट को जो सम्मान मिला है और लोगों की इसमें जो गहरी दिलचस्पी देखने को मिल रही है, वह मेरे लिए वाकई एक सुखद बदलाव है। सभी खिलाड़ियों का घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन जाना, सच में बहुत अच्छा लगता है।"
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच को याद करते हुए, स्मृति ने बताया कि कैसे बारिश के बावजूद फैंस ने होटल के बाहर आकर टीम को विदाई दी थी।