महिला T20I: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा मैच, श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज जीती (Image Source: IANS)
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत हासिल की है। शुरुआती 2 मैच गंवाकर सीरीज पहले ही हार चुकी पाकिस्तान के लिए तीसरा मैच में जीत उसके आत्मविश्वास को निश्चित रूप से बढ़ाएगी।
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका की टीम 6 विकेट पर 113 रन बना सकी। श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली। 33 गेंदों की पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। इसके अलावा, संजाना काविंदी ने 20 और ईमेशा दुलानी ने 17 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए मोमिमा रियासत ने 2, जबकि उमे हानी, नशरा संधू, तुबा हसन, और आएशा जफर ने 1-1 विकेट लिए।