Womens T20 World Cup 2026: 1 कैच और 2 स्टंपिंग, ऋचा घोष ने जीता इम्पैक्ट फील्डर अवॉर्ड (Image Source: IANS)
भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को 'इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द मैच' चुना गया।
बतौर बल्लेबाज 8 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 20 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद ऋचा घोष ने फील्डर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बैबेट डी लीडे और सिल्वर सीगर्स को स्टंप आउट किया, जबकि मिर्थे वैन डेन राड का कैच लपका।
गुरुवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, भारत के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने टीम की सामूहिक कोशिशों की तारीफ करते हुए ऋचा के शानदार ग्लववर्क का जिक्र किया।