आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने सभी 12 टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। इंग्लैंड और वेल्स में इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी। फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शाह ने प्रतियोगिता के बड़े पैमाने पर जोर दिया देते हुए लिखा, "अब तक के सबसे बड़े आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 12 टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इंग्लैंड और वेल्स के मशहूर वेन्यू पर रिकॉर्ड-तोड़ दर्शकों की मौजूदगी और महिला इवेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग के साथ, हम एक यादगार टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं, जो दुनियाभर के लाखों फैंस और बेहतरीन एथलीट्स को एक साथ लाएगा।"
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन महिला क्रिकेट के लिए एक अहम कदम है। साल 2009 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड में ही हुई थी। इस बार सात वेन्यू (ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एजबेस्टन, काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल, यूटिलिटा बाउल, द ओवल और लॉर्ड्स) पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे।