Womens T20 World Cup 2026: नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम लीड्स पहुंची (Image Source: IANS)
भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का दमदार आगाज किया था। टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर विश्व कप अभियान की शुरुआत विजयी अंदाज में की थी। भारत का ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच नीदरलैंड के साथ होना है और इसके लिए टीम लीड्स पहुंच गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर महिला टीम की बर्मिंघम से हेडिंग्ले की यात्रा को साझा किया है। वीडियो में जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा समेत टीम की दूसरी सदस्यों ने अपनी साथियों के बारे में अपने विचार शेयर किए हैं।
अरुंधति रेड्डी के बारे में स्मृति मंधाना ने कहा, "वह मुझे तैयारी और ग्राउंड पर सही चीजें करने के लिए प्रेरित करती हैं।"