महिला टी20 विश्व कप 2026: चमारी अटापट्टू की कप्तानी में श्रीलंका ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम (Image Source: IANS)
श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चमारी अटापट्टू टीम की कप्तान होंगी। श्रीलंका की टीम में विश्मी गुनारत्ने, शशिनी गिम्हानी और काव्या कविंदी को जगह मिली है। टीम से बाएं हाथ की अनुभवी स्पिनर इनोका राणावीरा को बाहर कर दिया गया है।
इनोका बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम का हिस्सा थी। 91 टी20 मैच खेलने वाली इस खिलाड़ी को सीरीज में मौका नहीं मिला था। श्रीलंका ने इस सीरीज को 3-0 से जीता था। बांग्लादेश में खेलने का मौका न मिलने के बावजूद इनोका को बाहर कर दिया गया है। इनोका ने मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी।
रश्मिका सेव्वांडी और देवमी विहंगा को भी 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले 12 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट की टीम से बाहर कर दिया गया है।