महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मोलिनक्स ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। यहां आकर शुरू में दबाव बनाने के लिए अच्छी पिच लग रही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज एक जबरदस्त टीम है। हमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"
वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने कहा, "मुझे लगता है कि ओवल में विकेट काफी अच्छा है। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हम बिना डरे क्रिकेट खेल सकते हैं। हमारे कुछ बड़े खिलाड़ियों को आगे आने की जरूरत है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। इस टूर्नामेंट में हमने यही मिस किया है। यह इंग्लैंड के सबसे अच्छे विकेटों में से एक है। पहली पारी में हमें बड़ा स्कोर बनाना होगा।"